{"_id":"5a5b9c484f1c1b8f268b465d","slug":"171515953224-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के बीच टावर लगाने का विरोध कर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के बीच टावर लगाने का विरोध कर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी के बीच टावर लगाने का
विरोध कर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गांव सिमरौली में एक टेलीकॉम कंपनी ने टावर लगाने के लिए गड्ढा खोद दिया है। आबादी में टावर लगाए जाने का लोगों ने विरोध किया तो कार्य रुक गया। हालांकि अभी गड्ढे का भराव न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर, कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिमरौली निवासी विजेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि आबादी के बीच एक टेलीकॉम कंपनी ने टावर लगाने के लिए गड्ढा खोद दिया है। इसका वह पहले से ही विरोध कर रहे हैं। क्योंकि आबादी के बीच टावर होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि विरोध के बाद टावर का कार्य तो रुक गया, लेकिन गड्ढे को अभी तक नहीं भरा गया है। इसमें बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। इस मामले में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गड्ढे को भरवाने और टावर निर्माण का कार्य पूरी तरह बंद कराने की गुहार लगाई है।