फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अतिक्रमण मुक्त होंगे फुटपाथ, बनेंगी बैंच

अतिक्रमण मुक्त होंगे फुटपाथ, बनेंगी बैंच

Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण मुक्त होंगे फुटपाथ, बनेंगी बैंच

विज्ञापन
स्वागत 2018
नए साल में लखनऊ की तरह चमकेगा हापुड़
हापुड़। शहर को अब लखनऊ की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है। प्रशासन ने अतिक्रमण की समस्या से मुक्ति के लिए शहर को नया लुक देने की योजना तैयार की है। लाइटों और चौराहों के सौंदर्यीकरण के बाद जिला प्रशासन ने शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। शहर की सड़कों के किनारे फुटपाथ को खाली कराकर इनके पास लखनऊ की तर्ज पर बैंचें लगवायी जाएंगी, जिससे राहगीर इन पर बैठकर आराम फरमा सकें।
शहर में करोड़ों रुपये लगाकर इसे सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लाइटों से लगभग पूरा शहर जगमगा गया है। इसके बाद चौराहों के सौंदर्यीकरण का भी निर्णय हो गया है। अब जिला प्रशासन द्वारा शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने के लिए पहल होगी। योजना के तहत फुटपाथों को लोगों के चलने योग्य बनाया जाएगा। इन पर दुकानों का सामान नहीं रखा जाएगा। इसके साथ साथ शहर में सड़क किनारे बनी खाली जगहों पर बैंचें बनवायी जाएंगी। अभी शहर में जहां फुटपाथ नहीं हैं वहां भी वाहनों और दुकानों के सामान सड़कों के किनारे रखकर अतिक्रमण किया जाता है। इन स्थानों पर बैंच लगने से अतिक्रमण के रोकथाम को बल मिलने के साथ राहगीरों को राहत मिल सकेगी। बाजार और दूसरे कार्यों से हापुड़ आने वाले यहां बैठकर आराम कर सकेंगे। वहीं इससे शहर की सुंदरता को भी चार चांद लगेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ की तर्ज पर होगा मॉडल तैयार--
यह मॉडल लखनऊ की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। डीएम कृष्णा करुनेश ने बताया कि लखनऊ के आधुनिक क्षेत्रों में फुटपाथ और सड़कों के किनारे बैंचें लगायी गयी है। इसी प्रकार से हापुड़ शहर को भी सुंदर बनाने के प्रयास में यह योजना तैयार की जा रही है। नगर पालिका को इस संबंध में आदेशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने पर जोर--
- नए साल में सबसे पहले ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर के विकसित होने से बड़े वाहनों के साथ शहर को अतिक्रमण की समस्या से निजात मिलने के साथ शहर की सुंदरता को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed