फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सीएमओ ने मानी स्वास्थ्य अधिकारियों की 6 मांगें

सीएमओ ने मानी स्वास्थ्य अधिकारियों की 6 मांगें

Mon, 19 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने मानी स्वास्थ्य अधिकारियों की 6 मांगें
सीएमओ ने मानी स्वास्थ्य अधिकारियों की छह मांगें
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों की पोस्टमार्टम संबंधी सात मांगों में से छह को सीएमओ ने मान लिया है। शेष एक मांग के निस्तारण के लिए सोमवार को अधिकारी डीएम, एसपी से मिलेंगे।

पीएमएस एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने बैठक कर दो वर्ष से पोस्टमार्टम ड्यूटी के भत्ते का भुगतान न होने समेत सात मांगों के निस्तारण को लेकर सीएमओ को पत्र सौंपा था। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने छह मांगों को मान लिया है।
विज्ञापन


इसमें पोस्टमार्टम ड्यूटी के भत्तों के भुगतान के संबंध में चिकित्सकों की सूची मांग ली गई है, मेला ड्यूटी व कोर्ट ड्यूटी पर जाने वाले चिकित्सकों के बिल वाउचर को अपने स्तर से सत्यापित कर चिकित्सकों को भुगतान करने के संबंध में चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में तैनात जिन चिकित्सकों के पास नियुक्ति स्थल पर आवास उपलब्ध नहीं है, चिकित्सकाधिकारी/अधीक्षक से आवेदन पत्र सत्यापित करा उन्हें सौंपे। सीएमओ ने बताया कि एसएसीई प्राप्त चिकित्सकों को उनके एरियर भत्तों के भुगतान के संबंध मांग पत्र महानिदेशालय प्रेषित किया जा चुका है।

पुरुष/महिला नसबंदी प्रपत्र निर्धारित प्रारूप पर छपवा कर प्रत्येक चिकित्सा इकाई पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं 23 जून को दोपहर तीन बजे बैठक आयोजित करने को भी हरी झंडी दे दी गई है।

एसोसिएशन के सचिव डॉ. राकेश अनुरागी ने बताया कि चिकित्सकों की सबसे महत्वपूर्ण मांग थी कि कृत्रिम प्रकाश में पोस्टमार्टम न कराया जाए, क्योंकि कृत्रिम प्रकाश में मृतक की आयु का सही अंदाजा नहीं लगा पाता है।


ेयह बाद में परेशानी का सबब बनता है। इस मांग को सीएमओ ने डीएम स्तर से हल कराने की बात कही है। चिकित्साधिकारी इसके निस्तारण को लेकर सोमवार को डीएम, एसपी से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed