{"_id":"66a51a23561cf2d1550ae84c","slug":"17-hours-late-special-train-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113152-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 17 घंटे देरी से आई स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 17 घंटे देरी से आई स्पेशल ट्रेन
Sat, 27 Jul 2024 09:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। लेकिन इन ट्रेनों का संचालन भी परेशान कर रहा है। राजस्थान के जोधपुर के पास स्थित भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से असम के न्यू तिनसुकिया जंक्शन को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 17 घंटे, अमृतसर से चलकर कटिहार जंक्शन को जाने वाल स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन पांच घंटे की देरी से पहुंची।
वहीं रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन एक घंटे 30 मिनट, बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट, जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि मंडल के रोजा रेलवे स्टेशन के साथ अन्य स्थानों पर रेलवे लाइन पर कार्य चल रहा है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जल्द ही संचालन में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।