{"_id":"5bc8dd60bdec2269c41f4166","slug":"161539890528-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में कार्रवाई, दो ट्रक व दो ट्रैक्टर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में कार्रवाई, दो ट्रक व दो ट्रैक्टर सीज
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन में दो ट्रक व ट्रैक्टर सीज
हापुड़। जिला खनन विभाग ने बुलंदशहर रोड पर गिट्टी से भरे दो ट्रक व दो ट्रैक्टरों को अवैध खनन में पकड़ा। खनन अधिकारी ने चारों वाहनों को सीज करते हुए पुलिस को सौंप दिया गया।
जिला खनन अधिकारी पीएस रामबरन ने बताया कि जिला अधिकारी हापुड़ अदिति सिंह के निर्देश पर अवैध खनन को रोकने एवं उप खनिज के अवैध खनन तथा ढुलान पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार रात बुलंदशहर रोड पर देर रात्रि चलाये गये सघन चेकिंग अभियान में दो ट्रक अवैध रूप से गिट्टी ढुलाई में पकड़े गये। ट्रकों को हापुड़ पुलिस को सौंप दिया गया। इसके अलावा दो ट्रैक्टरों को भी अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए पकड़ा गया। इन्हें हाफिजपुर पुलिस को सौंप दिया गया, जहां इन्हें सीज कर दिया गया।