{"_id":"5bb65a7d867a5529316b67f7","slug":"161538677373-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने कुएं पर दबंगों ने अवैध कब्जा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने कुएं पर दबंगों ने अवैध कब्जा किया
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन कुएं पर अवैध कब्जे से भड़के लोग
गढ़मुक्तेश्वर। गांव धनपुरा में सरकारी भूमि पर बने प्राचीन कुएं पर अवैध कब्जे से गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम से शिकायत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राचीन कुएं पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है, जिस पर जल्द कार्रवाई की जाए।
सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव धनपुरा के ग्राम प्रधान निर्मला के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम ज्योति राय को शिकायती पत्र दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में करीब दो सौ साल पुराना एक कुआं सरकारी भूमि पर बना हुआ है। शादी-विवाह समेत बच्चों के जन्म पर होने वाली कुआं पूजन की रस्म ग्रामीण इसी कुएं पर संपन्न करते हैं, जिसके चलते ग्रामीणों की धार्मिक आस्था भी इससे जुड़ी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंग लोग कुएं को बंद कर उसके आसपास की भूमि पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने प्राचीन कुएं और उसके आसपास की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। पत्र देने वालों में ओमबीर, प्रवेश, जयमुनि, रविंद्र समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि जांच कर उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।