{"_id":"5b898e6f42c79246615457b9","slug":"161535741551-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग पर राज्य कर्मचारी और शिक्षकों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग पर राज्य कर्मचारी और शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क पर उतरे राज्य कर्मचारी
हापुड़। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को राज्य कर्मचारी और शिक्षक सड़क पर उतर आए। आनंद विहार में हजारों की संख्या में एकत्र कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध किया। जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालकर, जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में पूरी तरह कामकाज ठप रहा। सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर जल्द राहत नहीं मिलने पर राज्य स्तर पर 6 अक्तूबर से बड़े स्तर पर रैली निकालने का ऐलान किया।
पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी और शिक्षक बीते तीन दिन से हड़ताल पर थे। आंदोलन के आखिरी दिन हजारों की संख्या में कर्मचारी दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार में एकत्र होना शुरू हो गए। 10 बजे तक आनंद विहार में सड़कों पर लगाए पंडाल पूरी तरह भर गए। इस दौरान शिक्षक, कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना से नुकसान पर चर्चा की। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष विजयपाल ने कहा कि पेंशन ही बुढ़ापे का सहारा होती है। लेकिन सरकार ने नई पेंशन योजना को लागू कर शिक्षक, कर्मचारियों के इस सहारे को छीन लिया है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बाद जुलूस के रूप में शिक्षक, कर्मचारियों की भीड़ पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय की ओर बढ़ने लगी। जिला मुख्यालय पहुंचकर कर्मचारियों की नारेबाजी से वातावरण गूंज उठा। मंच के आह्वान पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर, जल्द राहत नहीं मिलने पर 6 अक्तूबर को राज्य स्तर पर विशाल रैली निकालने की चेतावनी दी। इस मौके पर नीरज चौधरी, अनुज शर्मा, संदीप सिरोही, संजय शर्मा, ललित, मनप्रीत खेरा, अंकुर त्यागी, रविंद्र गुर्जर, शरद गोयल, अरूण कुमार, गजेंद्र कुमार समेत हजारों कर्मचारी मौजूद रहे।