{"_id":"5a91b2464f1c1b4e588baa79","slug":"161519497798-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाप्ताहिक पैंठ को लेकर पंजीकरण के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाप्ताहिक पैंठ को लेकर पंजीकरण के लिए उमड़ी भीड़
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक पैठ को लेकर पंजीकरण के लिए उमड़ी भीड़
हापुड़। नगर पालिका द्वारा फ्रीगंज रोड पर साप्ताहिक पैठ लगाने वालों ने नगर पालिका पहुंचकर पंजीकरण कराया। जबकि दूसरी ओर ज्ञानलोक गृह निर्माण सहकारी समिति के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम और पालिकाध्यक्ष से मुलाकात कर इस स्थान पर पैठ न लगवाने का अनुरोध किया। डीएम ने दो सप्ताह तक व्यवस्था देखने के बाद इस ओर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
रविवार को साप्ताहिक पैठ फ्रीगंज रोड पर लगनी है। इसे लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में दुकानदारों ने नगर पालिका परिसर पहुंचकर अपने-अपने पंजीकरण कराए। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। जबकि दूसरी ओर ज्ञानलोक गृह निर्माण सहकारी समिति के प्रधान नरेश अग्रवाल और मंत्री जगमोहन गर्ग के नेतृत्व में काफी लोग डीएम आवास पहुंचे, जहां पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत भी मौजूद थे। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि पैठ के कारण फ्रीगंज रोड पर स्थित रघुवीर गंज, ज्ञान लोक, गंगापुरा, विवेक विहार, कुष्ठ आश्रम आदि में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होगी। इसके अलावा इस मार्ग पर काफी अस्पताल स्थित हैं। पैठ के चलते इन अस्पतालों में प्रतिदिन इमरजेंसी के मरीजों को भी दिक्कत होगी। पैठ लगने से यहां पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। जिलाधिकारी कृष्णा करुनेश ने कहा कि रामलीला मैदान में लगने वाली पैठ को लेकर काफी दिक्कत हैं। क्योंकि यहां पर शहीद मेला, रामलीला का मंचन और भीम मेले जैसे आयोजन होते हैं। ऐसे में साप्ताहिक पैठ को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया है। दो सप्ताह तक इस व्यवस्था को देखा जाएगा। यदि व्यवस्था बिगड़ेगी तो दूसरे स्थान पर लगाने पर विचार किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि साप्ताहिक पैठ व्यवस्थित ढंग से लगवाई जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में नरेश कसेरे, पंकज अग्रवाल, भगवान दास गौतम, संजीव त्यागी, विनय वर्मा, अनिल अग्रवाल, अंकुर गोयल, दिनेश अग्रवाल आदि शामिल रहे।
रामलीला कमेटी आयोजित करेगी श्रीराम बाजार --
उधर, श्री रामलीला कमेटी ने शनिवार को बैठक कर रामलीला मैदान में रविवार के दिन श्रीराम बाजार लगाने की घोषणा कर दी है। समिति के प्रधान विनोद कुमार वर्मा व अनिल आजाद ने कहा कि नगर पालिका परिषद अपना हित साधने के लिए साप्ताहिक बाजार को लगाने की जगह बदल रही है। ऐसे में रामलीला कमेटी अब रामलीला मैदान में श्रीराम बाजार लगाएगी।