{"_id":"5a8f0aa24f1c1b28428b6c91","slug":"161519323810-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी रंजिश में किसान को बलकटी से काटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी रंजिश में किसान को बलकटी से काटा, मौत
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी रंजिश में किसान को बलकटी से काटा, मौत
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में जमीन विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों ने किसान की बलकटी से काटकर हत्या कर दी। घटना के समय किसान फसल को पानी दे रहा था। आरोपियों ने ही किसान के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस मामले में देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
जानकारी के अनुसार गांव सरावा निवासी सोनाथ का पुत्र प्रमोद त्यागी (38) का अपने ताऊ के पुत्रों से खेतों पर रास्ता दिये जाने को लेकर विवाद था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रमोद अपने खेतों में सिंचाई कर रहा था। तभी उसके ताऊ के पुत्र कुछ लोगों के साथ खेत पर पहुंचे और प्रमोद के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन लोगों ने उसे बलकटी से काटकर अधमरा कर दिया। उसके बाद आरोपी उसे मृत जानकार सरसों के खेत में छिपाकर फरार हो गए। शाम के समय आरोपियों ने खुद परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। खेत पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल प्रमोद का अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। मृतक के पुत्र अंकित ने बताया कि जब वह अपने पिता को ढूंढने गया तो आरोपियों ने उसका भी पीछा किया, लेकिन किसी प्रकार वह बचकर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमले में शामिल पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है। एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि पूछताछ में परिवार के ही पांच लोगों के नाम सामने में आ रहे हैं। तहरीर आने के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।