{"_id":"5a8876f54f1c1ba3378b48b2","slug":"161518892789-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की लिस्ट नहीं देने पर भड़के तीन सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की लिस्ट नहीं देने पर भड़के तीन सभासद
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मियों की लिस्ट नहीं देने पर भड़के तीन सभासद
हापुड़। नगर पालिका की ओर से सफाई कर्मचारियों की लिस्ट न देने पर तीन सभासद भड़क गए। इस दौरान सभासदों ने मुख्य सफाई निरीक्षक से जल्द सूची मुहैया कराने को कहा है।
सभासद योगेंद्र पंडित, शशि मुंजाल व संजय गहलौत शनिवार को नगर पालिका स्थित मुख्य सफाई निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और उनसे वार्डों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में जानकारी की। वहां अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। इस पर तीनों सभासद भड़क उठे। इस दौरान तीनों की अधिकारियों के साथ नोकझोंक हो गई। उनका आरोप था कि सफाई कर्मचारियों की सूची न देकर अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जबकि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में जानकारी होने पर शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू करने में सहायता मिलेगी। काफी देर तक मुख्य सफाई निरीक्षक और सभासदों की नोंकझोंक होती रही।
इस संबंध में मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है। लिस्ट पूरी होने के बाद दे दी जाएगी।