फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कई गांवों के ग्रामीणों ने डीलरों पर धांधली के आरोप लगाए

कई गांवों के ग्रामीणों ने डीलरों पर धांधली के आरोप लगाए

Wed, 17 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कई गांवों के ग्रामीणों ने डीलरों पर धांधली के आरोप लगाए
कई गांवों के ग्रामीणों ने डीलरों पर धांधली के आरोप लगाए
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ तहसील क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्र के राशन डीलरों पर कालाबाजारी और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। गांव हशुपुर के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजा है। वहीं बहादुरगढ़ और शेरपुर के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव हशुपुर के ग्रामीणों ने समाजसेवी कविंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को डीएम कृष्णा करुनेश को शिकायती पत्र भेजा है। बीर सिंह, परविंद्र, चंद्रवीर, गंगावीर, नजमुद्दीन, यामीन, देवेंद्र, रविंद्र, जमालुद्दीन, रिषिपाल समेत दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि धर्मवीर सिंह करीब 40 सालों से गांव का राशन डीलर है, जो राशन वितरण में धांधली कर रहा है। राशन मांगने पर आरोपी ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करता है। गांव में राशन कार्डों की संख्या एक हजार से भी अधिक है, लेकिन अभी तक केवल 481 कार्ड ही ऑनलाइन कराए गए हैं। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं गांव शेरपुर और बहादुरगढ़ के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उनके गांवों के राशन डीलर भी जरूरतमंदों को राशन न देकर उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। प्रदर्शन करने वालों में वारिश, जहांगीर, शान अहमद, वसीम, असलम, शुबैरा, सन्नो, मुरसलीन, मुनेश, अलीहसन, दिलशाद, सत्तार, इब्राहिम, आजाद समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य ने बताया कि शिकायतों के आधार पर डीलरों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed