फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पहली बार रामलीला मैदान में लगी साप्ताहिक पैंठ

पहली बार रामलीला मैदान में लगी साप्ताहिक पैंठ

Sun, 14 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पहली बार रामलीला मैदान में लगी साप्ताहिक पैंठ
पहली बार रामलीला मैदान में लगी साप्ताहिक पैठ
विज्ञापन

-पैठ स्थानांतरित किए जाने पर गोल मार्केट के कुछ दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
-अतरपुरा पर नहीं लगा जमा, पैंठ को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। अतरपुरा चौपला पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ रविवार को पहली बार रामलीला मैदान में लगी। पुलिस ने पैठ को अतरपुरा चौपला पर नहीं लगने दिया। उसके बाद इसे रामलीला मैदान में लगाया गया। इस दौरान सैकड़ों दुकानदारों ने नगर पालिका धरना स्थल पर प्रदर्शन करते हुए पैठ को अतरपुरा चौपला पर ही लगाने की मांग की।
नगर पालिका परिषद हापुड़ की ओर से अतरपुरा चौपला पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ को रामलीला मैदान में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया था। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इसे रामलीला मैदान में लगाये जाने पर सहमति दे दी। उसके बाद रविवार को पहली बार इस पैठ का आयोजन रामलीला मैदान किया गया। इस दौरान बाहर से आने वाले ने तो रामलीला मैदान में ठिये जमा लिए, लेकिन गोल मार्केट के दुकानदारों ने इसे व्यापारियों का शोषण बताते हुए आंदोलन शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में दुकानदार नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर जमा हो गए। दुकानदारों ने यहां पालिका और प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इतवार बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने कहा कि 40 साल से पैठ अतरपुरा चौपला पर लगती आ रही है। प्रशासन इस मामले में दखल कर सैकड़ों दुकानदारों की रोजीरोटी छीनने पर तुला है। हालांकि पैठ को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रक्रिया रही। कुछ लोगों ने जाम न लगने पर इसे सही निर्णय बताया तो कुछ विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डा. अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए पैठ को स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed