फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नगर में 4.19 करोड़ से एलईडी लाइटें

नगर में 4.19 करोड़ से एलईडी लाइटें

Mon, 19 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
नगर में 4.19 करोड़ से एलईडी लाइटें
नगर में 4.19 करोड़ से लगेंगी एलईडी लाइट
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग पर जल्द ही दूधिया रोशनी में जगमगाते नजर आएंगे। इन पर नगर पालिका 4.19 करोड़ की लागत से एलईडी लाइट लगवाने की तैयारी कर रही है। पालिका ने इसकी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के दिल्ली रोड पर डिवाइडर पर लाइट लगी हुई हैं।

इसके अलावा अभी भी अधिकतर सड़कें रात में अंधेरे में डूृबी रहती हैं। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में शहर की जनता द्वारा मार्गों पर एलईडी लाइट लगवाने की मांग की जा रही है। इसको देखते हुए नगर पालिका परिषद शहर के विभिन्न मार्गों पर लाइट लगवाएगी।
विज्ञापन


हाल ही में आयोजित नगर पालिका की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास हो गया है। जिसके बाद नगर पालिका द्वारा योजना के अनुसार खाका तैयार किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के मार्ग प्रकाश विभाग प्रभारी अनवर ख्वाजा ने बताया कि शहर के चार प्रमुख मार्गों पर 4.19 करोड़ की लागत से 370 विद्युत पोल व एलईडी लाइट लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों पर लगेंगी लाइटें
शहर के रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर से लेकर तहसील चौराहा, मेरठ रोड अंबेडकर तिराहे से लेकर मेरठ रोड पर साइलो चौकी तक, मीनाक्षी रोड से सिकंदरगेट होते हुए बुलंदशहर रोड तक व स्वर्ग आश्रम रोड पक्का बाग से लेकर दोयमी रेलवे फाटक तक प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed