{"_id":"5d1668218ebc3e3cc84a709d","slug":"156174951710-garh-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान उप चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान उप चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान उप चुनाव : बागड़पुर में तीन और झड़ीना में दो उम्मीदवार मैदान में
गढ़मुक्तेश्वर। ग्राम प्रधान के उप चुनाव में गांव बागड़पुर में तीन और झड़ीना में दो उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। जिन्हें चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है।
गढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर की प्रधान मुकेश देवी और झड़ीना के प्रधान बालेश्वर की मृत्यु के बाद दोनों गांवों में प्रधान पद रिक्त चल रहे थे। जिसके लिए चुनाव प्रक्रिया 26 जून को शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी हर्षवर्धन शर्मा और सहायक निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ने बताया कि गांव बागड़पुर में प्रधान पद के लिए वीर बहादुर, कृष्णपाल, विनोद, प्रमोद, राजकुमार और झड़ीना में सुरेंद्र, कविता, हरीश कुमार ने नामांकन किया था। शुक्रवार को गांव बागड़पुर में प्रधान पद से वीर बहादुर, प्रमोद और झड़ीना में कविता ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद बागड़पुर में प्रधान पद के लिए कृष्णपाल, राजकुमार, विनोद के अलावा झड़ीना में सुरेंद्र, हरीश उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान समेत ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छह जुलाई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक सभी पदों के लिए मतदान होगा। आठ जुलाई को मतगणना की जाएगी।