फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   रजवाहे की टूटी पुलिया हादसों को न्योता दे रही

रजवाहे की टूटी पुलिया हादसों को न्योता दे रही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
रजवाहे की टूटी पुलिया हादसों को न्योता दे रही
शिवभक्तों की राह में खतरा बनी टूटी पुलिया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव आलमनगर में रजवाहे की टूटी पुलिया हादसों को न्योता दे रही है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अगर पुलिया को ठीक नहीं कराया गया तो शिवभक्तों को आवागमन में काफी दिक्कत झेलनी पड़ेंगी।

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव आलमनगर में प्राचीन शिव मंदिर के पास रजवाहे पर आवागमन के लिए दशकों पुरानी पुलिया बनी हुई है, जिससे होकर प्रतिदिन महिला बच्चों समेत हजारों ग्रामीण गुजरते हैं। फाल्गुन और सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने वाले बुलंदशहर समेत आसपास से जुड़े क्षेत्र के हजारों शिवभक्त भी इसी रास्ते से वापसी करते हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से अभी तो किसानों समेत ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं, जिससे हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। अगर कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक नहीं कराया गया, तो कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों को और भी अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। रात के अंधेरे में कोई शिवभक्त रजवाहे में गिरकर घायल भी हो सकता है। कालीचरण, निरंजन, राकेश का कहना है कि कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि टूटी पुलिया को अगर जल्द से जल्द ठीक न कराया गया तो विरोध में तहसील मुख्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है, लेकिन अब ग्रामीणों की शिकायत और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बहुत जल्द संबंधित विभाग से जर्जर पुलिया को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed