फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चौधरी ताराचंद शिक्षा प्रसार समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

चौधरी ताराचंद शिक्षा प्रसार समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
चौधरी ताराचंद शिक्षा प्रसार समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
ताराचंद शिक्षा प्रसार समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन


हापुड़। तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद जनता इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को शपथ समारोह का आयोजन हुआ। इसमें नई प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर, ईमानदारी से कार्य करने का प्रण लिया।
उल्लेखनीय है कि चौधरी ताराचंद शिक्षा प्रसार समिति का चुनाव 16 जून को संपन्न हुआ था। इसमें चुनाव में चौधरी चंद्रमणि त्यागी गुट के प्रत्याशियों ने सातों पदों पर जीत हासिल की
विज्ञापन

इसमें प्रबंधक पद पर राजपाल त्यागी, उप प्रबंधक रुद्राक्ष त्यागी, उपाध्यक्ष संजय कुमार त्यागी, मंत्री ब्रिजेश त्यागी, उप मंत्री महावीर सिंह त्यागी, कोषाध्यक्ष अमित त्यागी, सदस्य राहुल त्यागी, रविंद्र त्यागी, नितिन त्यागी, सुरेश चंद यादव ने भारी मतों से चुनाव में जीत दर्ज की थी। जबकि अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार त्यागी को निर्विरोध चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विजेता पदाधिकारियों ने अपने अपने पदों पर सच्ची निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का प्रण लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार शर्मा ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed