{"_id":"5d1519718ebc3e3c9d00eb1b","slug":"156166383710-garh-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी न होने पर समाजसेवी ने अनशन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी न होने पर समाजसेवी ने अनशन की चेतावनी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगे पूरी न होने पर दी अनशन की चेतावनी
गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंकज लोधी ने बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपति के नाम एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। जिसका कहना है कि पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से विभिन्न सामाजिक संगठन वेस्टर्न यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं। लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार एक दूसरे पर उक्त मांग को प्रेषित कर अपने दायित्वों से बच रही हैं। वहीं गढ़ तहसील के बहादुरगढ़ क्षेत्र को ब्लॉक का दर्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर भी लगातार आंदोलन किया गया। इस संबंध में डीएम स्तर से नया ब्लॉक कार्यालय बनाने की संस्तुति आख्या मानचित्र समेत प्रदेश शासन को उपलब्ध करा दी गई, लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी बहादुरगढ़ क्षेत्र को ब्लॉक का दर्जा नहीं मिल सका है। पंकज लोधी ने बताया कि उक्त मांगे पूरी न होने पर उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर आत्मत्याग की अनुमति भी मांगी थी। पंकज ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को वह तहसील प्रांगण में अनिश्चित कालीन अनशन करेगा। ज्ञापन देने वालों में हरविंद्र, उमेश, पवन, दिनेश खेड़ा, महेंद्रपाल सिंह, शिवचरन सिंह, नरेश, रविंद्र, कलवा सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।