फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बिजली बिल में धांधली होने के विरोध में भाकियू भड़की

बिजली बिल में धांधली होने के विरोध में भाकियू भड़की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिजली बिल में धांधली होने के विरोध में भाकियू भड़की
बिजली बिल में गड़बड़ी पर भाकियू ने किया हंगामा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बिजली बिल में गड़बड़ी पर गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने डिवीजन कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। वहीं शिकायत सुनने की बजाए एक्सईएन पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता बेमियादी धरने पर बैठ गए। एसडीएम और एक्सईएन के आश्वासन पर शांत हुए।

भाकियू कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की दोपहर को स्याना चौपला पर एकत्र हुए, जो राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह, जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री और मंडल सचिव रामपाल चौहान के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस के रुप में डिवीजन दफ्तर पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा हरित ने आरोप लगाया कि बिजली बिलों की आड़ में लाखों की घपलेबाजी का खेल कई महीनों से चलता आ रहा है, जिसे छिपाने के लिए बिजली अफसर फर्जी रसीद कटवाने का गोरखधंधा कर रहे हैं। इस मामले में तीन कर्मचारियों को निलंबित भी किया जा चुका है। राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह ने कहा कि गढ़ डिवीजन क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं के बिल फर्जी रसीदों के माध्यम से वसूले जा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई करने की बजाय एक्सईएन कार्यकर्ताओं से ही अभद्रता कर रहे हैं। जिसके बाद कार्यकर्ता बेमियादी धरने पर बैठ गए। देर शाम को एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी और एक्सईएन राकेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे, जिन्होंने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा देकर एक दिन समय मांगा। जिस पर भाकियू कार्यकर्ता धरना स्थगित कर लौट गए। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री हाजी कौसर, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला प्रवक्ता नितिन बाना, परवेज चौधरी, सुरेश प्रधान, संजय चौहान, समरपाल, हरवीर, रिंकू राघव, कालू सिंह, कृपाराम राणा, मूलचंद, तोताराम, संजय लोधी, विनोद तोमर, प्यारे लाल, देवेंद्र, डॉ.कृष्ण चंद, भूपेंद्र सिंह, रूपेंद्र, हरकेश तोमर, जितिन, जमील, मांगेराम, अनुज त्यागी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed