फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दुष्कर्म के मामले में नामजदों को निर्दोष बताकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

दुष्कर्म के मामले में नामजदों को निर्दोष बताकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में नामजदों को निर्दोष बताकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता का मामला
विज्ञापन


हापुड़-थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के मामले में नामजद आरोपियों को बेकसूर बताते हुए बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं सहित पुरुषों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दुष्कर्म पीड़िता के पहले बच्चे व पहले पति के डीएनए कराकर आपस में मिलना करने की मांग की है। वहीं नामजदों की गिरफ्तारी पर परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी दी है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने डेढ़ माह पहले 16 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इंसाफ न मिलने पर पीड़िता ने 28 अप्रैल को मुरादाबाद में आत्मदाह का प्रयास किया था। झुलसी हालत में पीड़िता को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले को लेकर बृहस्पितवार को पीड़िता के गांव निवासी सैकड़ों महिलाएं व पुरुष मिट्टी का तेल साथ लेकर पुलिस ऑफिस पहुंचे। लोगों ने नामजद आरोपितों को निर्दोष बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने एएसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए दुष्कर्म पीड़िता के पहले पति व बच्चे का डीएनए कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर शिमला कुसुम मिथलेश भूदेवी नीतू समंत्रा छाया मंजू कल्लों करजाना उर्मिला सुमन अंगूरी सुधा महेंद्री सुनिता शर्मा देवी लोकेश व अनिता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed