फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसानों से जुड़ीं समस्याओं के विरोध में भाकियू ने तहसील घेरी

किसानों से जुड़ीं समस्याओं के विरोध में भाकियू ने तहसील घेरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
किसानों से जुड़ीं समस्याओं के विरोध में भाकियू ने तहसील घेरी
किसानों की समस्याओं पर भाकियू ने घेरी तहसील
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। किसानों से जुड़ीं समस्याओं के विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू ने तहसील का घेराव किया। वहीं टोल प्लाजा पर हो रही मारपीट और अवैध वसूली करने वालों पर कोई कार्रवाई न होने पर धरना भी दिया। हालांकि तीन दिन में कार्रवाई होने के आश्वासन पर धरना स्थगित हो गया।
नेशनल हाइवे पर कई माह से बंद चल रहे गांव बदरखा के सामने वाले स्वीकृत कट को न खोले जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को तहसील का घेराव कर सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में बेमियादी धरने पर बैठ गए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार कुंवर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमानत अली, जिला महासचिव दिनेश त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबली सिंह, जिला महासचिव ममता शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मनमानी से हाईवे का स्वीकृत कट बंद चलने से बदरखा, बिहूनी, करीमपुर समेत आसपास के कई गांवों के हजारों ग्रामीण गलत दिशा में आवागमन करने को मजबूर हैं, जिसके चलते कई हादसे हो चुके हैं. मंडल उपाध्यक्ष हबीब चौधरी, मंडल कार्यकारणी सदस्य शब्बू, जिला संरक्षक पीके वर्मा, चौधरी श्याम सिंह ने गन्ने का ब्याज समेत भुगतान और बिजली दर की प्रस्तावित बढ़ोतरी समेत किसानों से जुड़ीं समस्याओं का निराकरण न होने के विरोध में 27 जून को जनपद की सभी तहसीलों का घेराव करने की घोषणा की। मुन्ना नंबरदार, केप्टन राजेश, ललित तोमर, गुलजार खां, ताहिर, बिल्लू त्यागी ने गन्ने का ब्याज समेत पेमेंट होने तक किसानों को बकाया वसूली में छूट की मांग की। जिला कार्यकारणी सदस्य राजू ठाकुर, जिला सचिव महेेश केवट, मुबारक खां ने ब्रजघाट टोल प्लाजा वाहन चालकों से मारपीट, अवैध वसूली और आए दिन लग रहे जाम के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर टोल प्लाजा का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


आश्वासन पर धरना स्थगित
- एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी धरना स्थल पर पहुंचे, जहां मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा और जिला महासचिव दिनेश त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने अपनी समस्या गिनाईं। एसडीएम ने भरोसा दिया कि तीन दिन के भीतर संबंधित विभागों के अफसरों से वार्ता कर हाइवे के बदरखा कट के संबंध में प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी। इस आश्वासन के बाद शोभाराम आर्य, मुखिया मदहत अली, ऋषिपाल, माशा अल्ला, मोनू शर्मा, कालीचरण, भगत सिंह, इकराम, सुरेंद्र चौधरी, रमेश बागड़ी, शुभम चौधरी, चमनो, योगिता, मुकीम, सचिन त्यागी, बसंत गिरि, मूलचंद, इसरार आदि कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर बेमियादी धरने को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed