फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसानों की समस्या पर भाकियू ने घेरी तहसील

किसानों की समस्या पर भाकियू ने घेरी तहसील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्या पर भाकियू ने घेरी तहसील
किसानों की समस्या पर भाकियू ने घेरी तहसील
विज्ञापन


हापुड़। किसानों की विभिन्न समस्याओं और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पर कब्जा कर अफसरों का घेराव किया। इस दौरान अफसरों में अफरा तफरी मच गई। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू के राष्ट्रीय सचिव सतवीर सिंह ने कहा कि विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रस्तावित बिजली दरों को स्वीकृति न दी जाए, नलकूप किसानों को निशुल्क आपूर्ति दी जाए। पंजीकृत किसानों को ब्याज व पेनल्टी में 31 जुलाई तक दी जानी वाली छूट में गैर पंजीकृत किसानों को भी शामिल किया जाए। जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री व जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को भुगतान अविलंब ब्याज समेत किया जाए। सामान्य योजना के तहत समस्त किसानों को नलकूप कनेक्शन दिया जाए। मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि तहसीलों में कोई भी काम बिना सुविधा शुल्क वसूले नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान धरना प्रदर्शन करने वालों में नितिन बाना, ज्ञानेश्वर त्यागी, जतिन चौधरी, मुनेश पाल, बबली सिंह, दिनेश त्यागी, ममता शर्मा, संदीप चौधरी, नीलम त्यागी, उदयवीर सिंह, सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed