{"_id":"5d1517848ebc3e3c81678a15","slug":"1561663344208-hapur-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोन दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी के आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोन दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी के आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगी के आरोपियों को किया गिरफ्तार
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शमशाद रोड निवासी एक व्यक्ति से लोन दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी के मामले में पुलिस व एसओजी की टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर इस घटना का खुलासा किया।
अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने बताया कि पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शमशाद रोड निवासी अकरम ने 19 जून 2019 को कोतवाली में 30 लाख रुपए का लोन दिलाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी के संबंध में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस व एसओजी की टीम को लगाया गया था। बुधवार को पिलखुवा पुलिस व एसओजी की टीम ने दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र स्थित एसआरएस काम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर चल रहे एक कॉल सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके से तीन युवतियों समेत दस लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके से 19 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, दो मोहरें व नौ रजिस्टर बरामद किए। आरोपितों को लेकर पुलिस हापुड़ लौट आई।
आरोपितों में धीरज निवासी सेक्टर 22 रोहिणी दिल्ली, सोनू निवासी प्रेमनगर दिल्ली, सौरभ निवासी ग्राम झल्ला दिल्ली, अभिषेक निवासी एच 1681 जहांगीरपुरी दिल्ली, राहुल निवासी ए 103 सत्य एंक्लेव हिंदनगर दिल्ली तृतीय, धीरज निवासी बी 449 लक्ष्मी विहार दिल्ली, कृष्णा ए 103 सत्य एंक्लेव हिंदनगर दिल्ली, कोमल निवासी बी-9 रमेश एंक्लेव 22 रोहिणी दिल्ली, हिमानी निवासी ए-8 शर्मा एंक्लेव मुबारकपुर दिल्ली व सलमा निवासी 445 मुबारकपुर दिल्ली है।
विज्ञापन
बताया कि गिरोह का एक सदस्य रोहित फिलहाल फरार चल रहा है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है।