{"_id":"5d15177d8ebc3e3cf975f567","slug":"15616633381724-hapur-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर भिड़े दो ट्रक, चालक\/परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-24 पर भिड़े दो ट्रक, चालक/परिचालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर भिड़े दो ट्रक, चालक व परिचालक घायल
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर बृहस्पतिवार को दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें चालक, परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, परिचालक को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
धौलाना से एक पेय कंपनी का ट्रक बिजनौर की ओर जा रहा था, जैसे ही वह कुचेसर रोड चौपला के पास एनएच-24 पर पहुंचा, तो वहां पहले से खड़ा एक ट्रक पीछे की ओर हटने लगा। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रक चालक/मालिक धौलाना के दहरा निवासी सलीम पुत्र जमील और परिचालक मोहम्मद आसिफ पुत्र असफाक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से आसिफ को दिल्ली रेफर किया गया है।
थानाध्यक्ष अजय चौधरी का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिल सकी है।