{"_id":"5d1516948ebc3e3cc94a613e","slug":"1561663105529-hapur-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 जून तक स्कूलों में लगे वाहनों का कराएं भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 जून तक स्कूलों में लगे वाहनों का कराएं भौतिक सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 जून तक स्कूलों में लगे वाहनों का कराएं भौतिक सत्यापन
हापुड़। जिले के निजी स्कूल में लगे वाहनों का संचालक तमाम प्रपत्रों समेत 29 जून तक भौतिक सत्यापन करा लें। निरीक्षण में यदि फिटनेस आदि मानक अनुसार नहीं मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस संबंध में परिवहन विभाग ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया है।
स्कूलों में लगे वाहनों की फिटनेस को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। बहुत से स्कूल कमाई के चक्कर में खटारा वाहनों को छात्रों को लाने ले जाने में लगा देते हैं। ऐसे में छात्रों की जान पर खतरा बना रहता है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है, इसमें स्पष्ट कहा है कि वाहन संचालक 29 जून तक तमाम प्रपत्रों के साथ वाहन का भौतिक सत्यापन करा लें। यदि किसी स्कूल में वाहन नहीं लगा है तो वह भी शपथ पत्र दें। निरीक्षण में यदि वाहन की फिटनेस खराब मिली तो कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।