फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दिन निकलते ही झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप जारी

दिन निकलते ही झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
दिन निकलते ही झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप जारी
गर्मी का प्रकोप जारी, 41 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन


हापुड़। गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह से ही सूर्यदेव की तेज झुलसा देने वाली किरणें लोगों को परेशान कर रही हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। उमस से लोग पसीने-पसीने हो गए, घरों से बाहर निकलने में भी उन्हें काफी परेशानी हुई।

बरसात न होने के कारण जिलेवासी भीषण गर्मी से परेशान हो रहे हैं। आलम यह है कि सुबह से लेकर देर शाम तक गर्मी और उमस से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। कुछ दिन पूर्व बरसात होने से जिला का तापमान करीब तीन डिग्री तक गिरा था, लेकिन अब फिर से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को तेज धूप के कारण सड़कों पर चहल पहल काफी कम रही। साप्ताहिक बाजार में भी लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान होते दिखे। गर्मी से बचने के लिए लिए प्रभु से बरसात की प्रार्थना कर रहे हैं। अब धान की बुवाई का समय शुरू हो गया है, ऐसे में झुलसा देने वाली गर्मी धान की फसल के लिए खतरा साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed