{"_id":"5d13b9c68ebc3e3c797c4b9b","slug":"156157381110-hapur-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुचेसर रोड चौपला पर टूटा हाईटेंशन लाइन का तार, मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुचेसर रोड चौपला पर टूटा हाईटेंशन लाइन का तार, मची अफरा तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन तार टूटने से मची अफरा तफरी
हापुड़। कुचेसर रोड चौपला पर बुधवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का जर्जर चार टूटने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति तार की चपेट में नहीं आया। सूचना के तीन घंटे बाद पहुंचे कर्मचारियों ने तार को जोड़ा। लगभग पांच घंटे तक क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को कुचेसर रोड चौपला स्थित सड़क किनारे गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर नीचे गिर गया। तार में चिंगारी उठती देख लोगों में अफरा तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने निगम कर्मचारियों को सूचना दी। करीब तीन घंटे बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार को जोड़ा। लेकिन ट्रांसफार्मर का जंपर नहीं जोड़ सके, ऐसे में पांच घंटे तक लोगों को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, व सचिव पवन कुमार ने बताया कि आए दिन जर्जर तार टूटते रहते हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन निगम कर्मियों ने उनकी समस्या को नहीं सुना।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि संबंधित बिजलीघर के अवर अभियंता से इस मामले की जानकारी की जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।