फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बीएसए ने परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक ली

बीएसए ने परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक ली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक ली
परिषदीय स्कूलों में 15 फीसदी बढ़ाएं नामांकन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी के तालीम-ओ-तरक्की इंटर कॉलेज में बुधवार को बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने ब्लॉक क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि एक जुलाई को शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले ही सभी स्कूलों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली जानी चाहिए। इसके अलावा गत वर्ष की तुलना में छात्रों का 15 फीसदी नामांकन बढ़ाने, शारदा कार्यक्रम के तहत सभी ड्राप आउट बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन परिषदीय स्कूलों में कराने का निर्देश भी उन्होंने दिया। बीएसए ने कहा कि नए शिक्षण सत्र में विद्यालय समय से खुलने चाहिए और छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी प्रधानाध्यापक घर-घर जाकर संपर्क करें। इसके साथ ही उन्होंने समय से छात्रों को ड्रेस, जूते-मौजे, बैग और किताबों का वितरण करने, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी स्कूलों में अध्यापको की फोटो और नाम प्रदर्शित करने, 30 जुलाई तक नामांकन पूरा करने और जुलाई माह में स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन स्कूलों में कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट डालने, गलत टिप्पणी करने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी शिक्षकों को दी। इस मौके पर बीईओ पंकज अग्रवाल, सह समन्वयक संजय शर्मा, प्रमोद त्यागी, प्रमोद त्यागी, प्रियंका पाराशर, नौशाद अली, चौधरी इशरत अली, शैलेंद्र चौधरी, अरविंद त्यागी समेत एनपीआरसी और प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed