{"_id":"5d13b7ed8ebc3e3cf74fc7ec","slug":"156157333916-hapur-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ डिवीजन क्षेत्र में बनेंगे दो नए बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ डिवीजन क्षेत्र में बनेंगे दो नए बिजलीघर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़ डिवीजन में बनेंगे दो नए बिजलीघर
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र की औद्योगिक इकाईयों को जल्द ही भरपूर बिजली आपूर्ति मिलेगी। निगम अफसरों ने यहां 10 एमवी क्षमता का बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है, साथ ही हापुड़ नगर के बुलंदशहर रोड पर भी नया बिजलीघर बनाया जाना है। इसके लिए जमीन की तलाश तेज कर दी गई है, जल्द ही प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा।
बाबूगढ़ में बने बिजलीघर से दर्जनों गांवों समेत औद्योगिक इकाईयों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बिजलीघर पर अधिक लोड के चलते लोगों को बेहतर आपूर्ति नहीं मिल पाती है। आए दिन फाल्ट की समस्या से भी गांवों व इकाईयों की आपूर्ति बाधित रहती है।
इस समस्या से निजात दिलाने को ऊर्जा निगम के अफसरों ने बाबूगढ़ औद्योगिक इकाई में नया बिजलीघर बनाने की योजना बनायी है। इस बिजलीघर से सिर्फ फैक्ट्रियों को ही बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं नगर का दिल्ली रोड बिजलीघर भी ओवर लोड चल रहा है। इससे जुड़े इलाके को पर्याप्त वोल्टेज भी नहीं मिल पा रहे हैं। आलम यह है कि गर्मी में विद्युत उपकरण भी शोपीस बने हैं। इन समस्याओं का निस्तारण करने के लिए निगम अफसरों ने नए बिजलीघरों का प्रस्ताव तैयार कर, जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही इस प्रस्ताव को उच्चाधिकारियों को भेजा जाना है। अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि हापुड़ डिवीजन में नए दो बिजलीघरों की जरूरत है। इसका प्रस्ताव तैयार कर, उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है। जल्द ही जमीन भी चिन्हित कर ली जाएगी। प्रस्ताव पास होते ही बिजलीघर बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।