{"_id":"5d1275898ebc3e3c734bea19","slug":"15614908076-garh-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने प्रवेश चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने प्रवेश चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश चौहान बने गढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
गढ़मुक्तेश्वर। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रवेश चौहान को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और लेखा निरीक्षक पद पर पहले ही सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
गढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी चौधरी अमरपाल सिंह और हेमंत गौड़ ने बताया कि सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय सिंह और प्रवेश चौहान ने जबकि कोषाध्यक्ष के लिए हरिशंकर राणा, अरुण अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। लेकिन मंगलवार को दिग्विजय सिंह और अरुण अग्रवाल ने अपने नाम वापस ले लिए। जिसके चलते दोनों पदों पर प्रवेश चौहान और हरिशंकर राणा निर्विरोध निर्वाचित हो गए। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर शीशपाल सिंह चौहान, सचिव पद पर कलीम अहमद, सह सचिव पद पर अनुज चौहान और लेखा निरीक्षक पद के लिए कृष्ण कुमार प्रजापति पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मंगलवार की शाम आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बलराज त्यागी, सुबोध त्यागी, अवनीश चौहान, बब्लू भाटी, नरेंद्र मावी, ठाकुर सुकेंद्र सिंह समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।