{"_id":"5d1273c38ebc3e3c993239aa","slug":"15614903532-hapur-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत वितरण खंड हापुड़ की एसडीओ प्रथम निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत वितरण खंड हापुड़ की एसडीओ प्रथम निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन की एसडीओ निलंबित
हापुड़। विभागीय कार्यों में लापरवाही तथा अनियमितताओं के चलते विद्युत वितरण खंड हापुड़ की एसडीओ प्रथम को निलंबित कर दिया गया है। एसडीओ के खिलाफ उद्यमियों द्वारा भी सीएम व निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायतें की गई थी। इस कार्रवाई से अन्य अधिकारी व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विद्युत वितरण खंड हापुड़ अनियमितता, भ्रष्टाचार समेत अनेक मामलों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहता है। बीते दिनों मीटर के साथ छेड़छाड़ के मामले में एसडीओ, जेई, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता का तबादला किया गया था, मीटर विभाग के एक कर्मचारी को निलंबित भी किया गया था।
मामला कुछ दिनों के लिए शांत हुए। इसी बीच हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव ने सीएम व ऊर्जा मंत्रालय को टवीट कर, एसडीओ पर गलत बिल जारी कर वसूली का आरोप लगाया था। इसके अलावा अन्य उपभोक्ताओं ने भी गलत कनेक्शन देने समेत अनेक गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा निगम के कार्यों में लापरवाही भी सामने आई। इसके चलते एसडीओ पूजा वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि विभागीय कार्यों में लापरवाही के चलते एसडीओ प्रथम को निलंबित किया गया है। उपभोक्ताओं की समस्याओं को हर संभव निस्तारण किया जाएगा।