{"_id":"5d1273bf8ebc3e3c9771cc08","slug":"156149034918-garh-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलाबा बंद होने से सैंकड़ो बीघा फसल बर्बाद हो रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलाबा बंद होने से सैंकड़ो बीघा फसल बर्बाद हो रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजवाहा बंद होने से सैकड़ों बीघा फसल सूखी
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में रजवाहे का कुलाबा बंद होने से सैकड़ों बीघा फसल सिंचाई के अभाव में सूखने के कगार पर है। किसानों ने एसडीएम को पत्र देकर रजवाहा खुलवाने की मांग की है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी को शिकायती पत्र दिया है, जिनका कहना है कि गांव के जंगल से होकर गुजर रहे रजवाहे के कुलाबा संख्या 101 से कई किसानों की सैंकड़ो बीघा फसल की सिंचाई होती है। लेकिन गांव के कुछ दबंग लोगों ने रजिंशन कुलाबे को बंद कर दिया है। जिसके चलते उनकी फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि पहले भी इस संबंध में तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई संभव नहीं हो सकी है। इस मौके पर सुंदर, कुंवरपाल सिंह, कृपाल सिंह, सुरेंद्र, राजेंद्र, रवि, तेजपाल समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।