फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण

स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक, नोटिस जारी
विज्ञापन


हापुड़। शासन के आदेश पर मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सीएचसी, पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक समेत आधा दर्जन से अधिक चिकित्सक अनुपस्थित मिले। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ डा.राजवीर सिंह ने धौलाना व पिलखुवा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इसमें अधीक्षक डा.राकेश कुमार, डा.एसपी सिंह, डा.रंजीत आर्या, डा.चंद्र मोहन शेखर, डा.प्रमोद कुमार, फार्मासिस्ट शूरसैन अनुपस्थित मिले। पीपीसी पिलखुवा पर डा.रोशन लाल व फार्मासिस्ट धर्मेंद्र, डा.चंद्रा झा, डा.बबीता, स्टॉफ नर्स कमलेश अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा. राकेश अनुरागी ने कस्तला व गालंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें डा.जीके तिवारी, प्रिया सिंह अनुपस्थित मिली। डिप्टी सीएमओ डा.जेपी त्यागी ने कांवी, भटिया, फगौता के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें डा. ब्रह्मदयाल, डा.शेखर सिंह अनपुस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा. संजीव कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रजघाट, बहादुरगढ़ का निरीक्षण किया। इसमें डा. जफर कुरैशी अनुपस्थित मिले। उप चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण शर्मा ने झड़ीना व भैना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसमें डा. प्रेमपाल सिंह अनुपस्थित मिले।
सीएमओ डा. राजवीर सिंह ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed