फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गजालपुर में इनाम की राशि से होगा तालाब का सौंदर्यकरण

गजालपुर में इनाम की राशि से होगा तालाब का सौंदर्यकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
गजालपुर में इनाम की राशि से होगा तालाब का सौंदर्यकरण
गजालपुर में इनाम की राशि से होगा तालाब का सुंदरीकरण
विज्ञापन


हापुड़। गांव गजालपुर के बदहाल तालाब का सुंदरीकरण इनाम की राशि से कराया जाएगा। काली नदी पर जन सहयोग से पुल बनाने पर नोएडा की एक संस्था ने ग्रामीणों को 21 हजार रुपये दिया था। मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
उल्लेखनीय है कि गजालपुर के पास काली नदी पर पुल न होने के कारण ग्रामीणों को मिलों का सफर तय कर शहर तक जाना पड़ता था। प्रशासन से कोई मदद न मिलने पर पर्यावरणविद कृष्णकांत हूण की पहल पर ग्रामीणों में पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन

कृष्णकांत सिंह हूण ने बताया कि ग्रामीणों के जन सहयोग से काली नदी पर बिना शासन, प्रशासन से मदद लिए पुल का निर्माण कर दिया गया। बीते दिनों नोएडा में एक संस्था ने पर्यावरणविद व ग्रामीणों को सम्मानित कर 21 हजार रुपये भी दिए थे। ग्रामीणों ने मंगलवार को बैठक करके सम्मान के रुप में मिले 21 हजार रुपये की धनराशि को तालाब के सुंदरीकरण पर खर्च करने का निर्णय लिया है। जल्द ही तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में समरपाल, डा. संजीव, कुंवरपाल, जगदीश, मंगू, जितेंद्र, मंजीत, दीपक, हरमीत ढिल्लन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed