फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   27 जून को तहसीलों का घेराव करेंगे भाकियू कार्यकर्ता

27 जून को तहसीलों का घेराव करेंगे भाकियू कार्यकर्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
27 जून को तहसीलों का घेराव करेंगे भाकियू कार्यकर्ता
भाकियू कल करेगी तहसीलों का घेराव
विज्ञापन


हापुड़। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फ्रीगंज रोड स्थित कार्यालय पर बैठक कर, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव, किसानों को गन्ना भुगतान न होने, तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में रोष प्रकट किया, साथ ही जल्द इन समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई। साथ ही बृहस्पतिवार को जिले की तीनों तहसीलों के घेराव का निर्णय लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजपाल सिंह व संचालक दिनेश त्यागी ने कहा कि सरकार विद्युत दरों में 25 फीसदी बढ़ोत्तरी की तैयारी में है, इसे वापस लिया जाए। गन्ना भुगतान ब्याज समेत दिया जाए, तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है, इसमें सुधार की बेहद आवश्यकता है।
विज्ञापन

मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, शब्बू चौधरी ने कहा कि बदरखा गांव के सामने हाइवे कट बंद होने के कारण हजारों लोगों को प्रतिदिन दुर्घटना जैसी संभावना का सामना करना पड़ता है, कई लोग तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। तहसीलों में भ्रष्टाचार चर्म पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरोध में 27 जून को जिले की तीनों तहसीलों का घेराव किया जाएगा। इन तहसीलों के घेराव के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमानत अली, मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि रजवाहों में पानी आने के बावजूद माइनरों की सफाई नहीं होने के कारण किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंच रहा है, इन्हें जल्द साफ किया जाए।

इस मौके पर धौलाना तहसील अध्यक्ष भवेंद्र सिसौदिया, संदीप चौधरी, बबली सिंह, पीके वर्मा, मायशा, सचिन त्यागी, शुभम चौधरी, केप्टन राजेश, तसलीम खां, प्रमोद त्यागी, रविंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, हरिलाल सिंह, सरवर खां, अनवार इलाही, सुनील सिसौदिया, तय्यब चौधरी, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed