{"_id":"5cfffcafbdec220739650e1c","slug":"1560280230630-hapur-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून तक ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित किया जाए भारी वाहन-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून तक ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित किया जाए भारी वाहन-डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब टीपी नगर में शिफ्ट होंगे ट्रांसपोर्टर
हापुड़। निजामपुर बाईपास के पास बने ट्रांसपोर्ट नगर में अब ट्रांसपोर्टरों को शिफ्ट होना पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट नगर में जिन्हें दुकान आंवटित हैं, डीएम ने 30 जून तक उन सभी ट्रांसपोर्टरों को शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। शहर में आए दिन लगने वाले जाम को लेकर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है।
डीएम अदिति सिंह मंगलवार को जिला मुख्यालय में प्रशासनिक अधिकारी व एचपीडीए के अफसरों के साथ बैठक कर रही थी। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह ट्रांसपोर्टर हैं। वहीं भारी वाहनों को खड़ा कर, लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य किया जाता है।
जिसके चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या से निजात दिलानेे को ट्रांसपोर्ट नगर बनाया गया है वहीं दुकानें भी पूर्व में आवंटित की गई थी। लेकिन अभी तक ट्रांसपोर्टर वहां स्थानांतरित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
इस समस्याओं पर उन्होंने एआरटीओ को आदेश दिए कि ट्रांसपोर्टरों के लाइसेंस आदि की जांच करें, साथ ही 30 जून तक आदेश का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई करें। इतना ही नहीं पूर्व में ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटित की जा चुकी दुकानों की रजिस्ट्री को भी निरस्त किया जा सकता है। बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली की समुचित व्यवस्था व कनेक्शन देने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसपी डा.यशवीर सिंह, एचपीडीए के वीसी आलोक सिंह, सचिव अशोक कुमार, एडीएम जयनाथ यादव, एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।