{"_id":"5cfe99a4bdec22070c092211","slug":"15601893404-garh-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा होने पर बारातियों ने दोस्त पर हमला कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा होने पर बारातियों ने दोस्त पर हमला कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात में हुई कहासुनी, दोस्त को मार डाला
गढ़मुक्तेश्वर। बरात में मौज मस्ती करने के दौरान कहासुनी होने पर नशे में युवकों ने अपने ही दोस्त के सिर पर बियर की बोतलों से हमला कर दिया। इसमें गंभीर रूप से घायल होने पर युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सिंभावली के हरोड़ा मोड़ पर रविवार की रात में एक युवती की बरात जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव सईदगढ़ी से आई थी, जिसमें परिजन और रिश्तेदारों समेत दूल्हे ग्यासुद्दीन के दोस्त भी शिरकत करने आए थे। हिम्मतपुर रोड पर चल रहे शादी समारोह के दौरान सईदगढ़ी का शेर मोहम्मद अपने चार दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर रहा था। सभी दोस्त बियर पी रहे थे। इस दौरान हंसी मजाक के दौरान कहासुनी होने पर चारों दोस्त बुरी तरह भड़क गए, जिन्होंने अपने हाथों में ली हुई बियर की बोतलों से शेर मोहम्मद के सिर में वार कर दिया और फिर टूटी बोतल के कांच से उसके हाथ की नस भी काट डाली। शोर शराबा होने पर बारातियों समेत लड़की पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देख हमला करने वाले दोस्त भाग निकले। खून से लथपथ हालत में पड़े शेर मोहम्मद को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद शेर मोहम्मद की मौत हो गई। सूचना पर आए मृतक के पिता इकबाल ने आबिद, आदिल, अकरम निवासी औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर समेत फजरू निवासी मोहम्मदपुर रूस्तमपुर थाना बहादुरगढ जनपद हापुड़ के खिलाफ साजिश रचकर अपने बेटे शेर मोहम्मद की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। कार्यवाहक एसओ तेजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक शेर मोहम्मद का शव पोस्टमार्टम को भेजकर उस पर हमला करने वाले चार नामजद युवकों की तलाश कराई जा रही है, जिन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।