फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   भाजपा की जन विरोधी नीतियों से सूबे का किसान त्रस्त-जयंत चौधरी

भाजपा की जन विरोधी नीतियों से सूबे का किसान त्रस्त-जयंत चौधरी

Thu, 25 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की जन विरोधी नीतियों से सूबे का किसान त्रस्त-जयंत चौधरी

विज्ञापन
भाजपा की जन विरोधी नीतियों से सूबे के किसान त्रस्त: जयंत चौधरी
हापुड़/गढ़। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों से सूबे के किसान त्रस्त हैं। किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जल्द ही जन जागरण आंदोलन शुरू किया जाएगा। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
जयंत चौधरी बृहस्पतिवार को ततारपुर बाईपास पर स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। सरकार युवाओं के करियर पर कतई ध्यान नहीं दे रही है, जो भर्तियां निकली हैं उन्हें भी कैंसल कर दिया जा रहा है। ऐसे में पढ़े लिखे युवा बेरोजगार बनकर घूम रहे हैं। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि गन्ना भुगतान न मिलने से जिले के किसान आर्थिक संकट में डूब गए हैं। धान का भी मुनासिब दाम नहीं मिल पा रहा है। किसानों के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि किसानों के हित में जन जागरण आंदोलन चलाया जाएगा। गांव गांव जाकर किसानों को रालोद की नीतियों से अवगत कराएंगे। इस मौके पर रविंद्र प्रधान, राहुल, गौरव प्रताप, चंद्रपाल, पप्पूराम निमेष, अशोक प्रधान, राजवीर सिंह, कुलदीप राठी, राहुल, मंजीत, हेमंत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं गढ़ में मेरठ से अमरोहा जाने के दौरान रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी गढ़-चौपला पर रुके। यहां उन्होंने शहीद पार्क और अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयंत ने कहा कि भाजपा की मोदी और योगी सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो रही हैं। इससे महंगाई बढ़ने पर सभी वर्ग बुरी तरह परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अब तक अपने ही गन्ने का हजारों करोड़ का बकाया पेमेंट नहीं मिल पाया है, जबकि डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत बढ़ने से गरीब मजदूरों को परिवार की गुजर बसर करना दुश्वार हो रहा है। इससे पहले रामनाथ सिंह, प्रो.अब्बास अली, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, शिवकुमार त्यागी, प्रदेश सचिव रविंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह, नैनपाल, महताब चौधरी, ओमपाल मावी, सतेंद्र चौधरी, शहनाज, रिजवान चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जयंत चौधरी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed