{"_id":"5bc4d8f8bdec22694e6b69e0","slug":"151539627256-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ की 14 लाख आबादी को आरोग्य केंद्रों की बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ की 14 लाख आबादी को आरोग्य केंद्रों की बड़ी सौगात
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 लाख आबादी को 27 आरोग्य केंद्रों की सौगात
हापुड़। जिले की 14 लाख आबादी को शासन ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। जिले के 27 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों पर हेपेटाइटिस-बी, डेंगू समेत 12 रोगों की निशुल्क जांच की जाएगी। आशा और एएनएम घर-घर जाकर मरीजों की खोज करेंगी। शासन से इस संबंध में आदेश मिलते ही अफसरों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत जिले के करीब 50 हजार परिवारों को लाभान्वित किया गया है। इन परिवारों को पांच लाख रुपये सालाना स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए तीन सरकारी व तीन निजी मेडिकल कॉलेजों को उपचार के लिए निर्धारित किया गया है। योजना की सफलता व अन्य मरीजों को भी सरकारी अस्पतालों में ही संपूर्ण उपचार व जांच सुविधा का लाभ दिलाने के लिए शासन ने अब आरोग्य केंद्र योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत हापुड़ में 27 आरोग्य केंद्र स्थापित हाेंगे। इस योजना के लागू होने के बाद मरीजों को जांच के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
यहां बनेंगे आरोग्य केंद्र
आरोग्य योजना के तहत जिले की तीन सीएचसी, चार पीएचसी व 20 स्वास्थ्य उप केंद्रों पर आरोग्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी। उप स्वास्थ्य केंद्रों का चयन शुरू कर दिया है। सीएचसी व पीएचसी पर लगने वाले सात आरोग्य केंद्रों पर एक एमबीबीएस चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन की तैनाती रहेगी। वहीं, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बने आरोग्य केंद्रों में एक कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, स्टॉफ नर्स और लैब टेक्नीशियन की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
यह जांचें होंगी निशुल्क
आरोग्य केंद्रों पर हेपेटाइटिस-बी, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, सिफलिस, गर्भ जांच, बलगम जांच, यूरिन डिपस्टिक द्वारा अब्लोमिन, शुगर की जांच। आरोग्य केंद्रों पर हृदय जांच के लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट भी होगा। यह सुविधा सीएचसी पर ही मिलेगी।
कोट
शासन से जिले में आरोग्य केंद्र स्थापित कराने का आदेश मिल गया है। जल्द ही जिले के लोगों को इन केंद्रों की सौगात दी जाएगी। इससे विभिन्न जांचों के साथ ही मरीजों को बेहतर उपचार भी मिल सकेगा।
- डॉ. राजवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी