{"_id":"5bbf9b27bdec224ff9143734","slug":"151539283751-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का ताला तोड़कर दफ्तर में आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का ताला तोड़कर दफ्तर में आग लगाई
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल का ताला तोड़कर प्रधानाचार्य के दफ्तर में आग लगाई
गढ़मुक्तेश्वर। गांव अल्लाबख्शपुर स्थित एक निजी स्कूल का ताला तोड़कर शरारती तत्वों ने प्रधानाचार्य के दफ्तर में आग लगा दी। जिसमें फर्नीचर समेत आवश्यक दस्तावेज जलकर राख हो गए। जनवरी माह में भी कुछ लोगों ने दफ्तर में आग लगा दी थी। जिससे काफी नुकसान हुआ था। प्रधानाचार्य ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी सुशील पाल ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में सनराइज पब्लिक स्कूल चलाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह स्कूल पहुंचे, तो प्रधानाचार्य के दफ्तर का ताला टूटा हुआ मिला और दफ्तर से धुंआ निकल रहा था। आनन-फानन में दरवाजा खोलकर देखा, तो दफ्तर में रखे आवश्यक दस्तावेज समेत फर्नीचर जलकर राख हो चुका था। प्रधानाचार्य का कहना है कि शरारती तत्वों ने दफ्तर में आग लगाकर नुकसान किया है। जनवरी माह में भी शरारती तत्वों ने उनके दफ्तर में आग लगा दी थी, जिससे दस्तावेज समेत सोलर प्लेट और अलमारी में रखी 15 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों की धरपकड़ की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आग लगाने वालों की सुरागरसी कराई जा रही है।