{"_id":"5b8c2b0842c7927c4532f83f","slug":"151535912712-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक दर्शाकर एमडीएम में खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक दर्शाकर एमडीएम में खेल
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक दर्शाकर एमडीएम में ‘खेल’
हापुड़। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक दर्शाकर मिड डे मील वितरण में खेल किया जा रहा है। इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद अब बीएसए ने जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। औचक निरीक्षण कर गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलेभर में करीब 750 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार इन विद्यालयों में करीब 52 हजार छात्र पढ़ते हैं। बीते दिनों कई स्कूलों में निरीक्षण के दौरान बीएसए ने छात्रों ने संख्या काफी कम पायी थी, लेकिन मिड डे मील की रिपोर्ट में छात्रों की संख्या शत प्रतिशत दर्शायी गई थी। इस मामले में एक शिक्षक पर गाज भी गिरी थी, लेकिन अब फिर से इस तरह की शिकायतें अफसरों को मिल रही हैं। मामले की गंभीरता पर बीएसए ने एक कमेटी का गठन कर, स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जांच में सत्यता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि एमडीएम में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कमेटी का गठन कर दिया गया है। एमडीएम के वितरण पर पूरी नजर रखी जाएगी।