{"_id":"5a8dbed64f1c1bff388b9672","slug":"151519238870-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को ई-रिक्शा से लेकर फरार हुआ रिक्शा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को ई-रिक्शा से लेकर फरार हुआ रिक्शा चालक
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची को ई-रिक्शा से लेकर फरार हुआ रिक्शा चालक
हापुड़। शराब के नशे में ई-रिक्शा चालक बच्ची को स्कूल ले जाने की बजाय किसी अन्य स्थान पर लेकर चला गया। इस दौरान परिजनों को पता चलने पर रिक्शा चालक को दबोच कर जमकर पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस आपसी विवाद का मामला बता रही है।
बुधवार दोपहर मोहल्ला देवलोक कालोनी में एक महिला ने ई-रिक्शा चालक की धुनाई शुरू कर दी। महिला ने बताया कि ई-रिक्शा चालक उसकी बच्ची को स्कूल लाने ले जाने का काम करता है। बुधवार को शराब के नशे में वह उसे लेकर शहर में घूमता रहा। परिजनों का आरोप था कि वह बच्ची को लेकर फरार होने की फिराक मेें था। भनक होने पर परिजनों ने रिक्शा चालक को रोक लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
चौकी प्रभारी तहजीबुल हसन का कहना है कि मामला आपसी विवाद को लेकर था, दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।