{"_id":"5a8b118f4f1c1b4f588b98c4","slug":"151519063439-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजेड एकेडमी ने हापुड़ एकेडमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजेड एकेडमी ने हापुड़ एकेडमी को हराया
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजेड एकेडमी ने हापुड़ एकेडमी को हराया
- 40 ओवर के मैच में अतुल यादव ने जड़ा नाबाद शतक
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। एसजेड क्रिकेट एकेडमी गढ़ और हापुड़ क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए 40 ओवर के मैच में गढ़ की टीम विजेता रही। अतुल यादव ने नाबाद शतक जड़कर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
गढ़ के एसजेड क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर सोमवार को एसजेड एकेडमी गढ़ और हापुड़ क्रिकेट एकेडमी के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर गढ़ के कप्तान अतुल यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गढ़ की टीम ने निर्धारित ओवरों में 236 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें कप्तान अतुल यादव ने 91 गेंदों पर नाबाद 116 रन बनाए। इसके अलावा शोएब आलम में 36 और इरशाद मेवाती ने 26 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हापुड़ क्रिकेट एकेडमी की टीम 109 रन पर लुढ़क गई। इसमें बोबिल ने 31 रन बनाए। गढ़ के लिए इरशाद मेवाती ने तीन, सरवेंद्र और रचित ने दो-दो विकेट लिए।