{"_id":"5a871d484f1c1b3c718b52fa","slug":"151518804296-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना में मकान निर्माण के लिए मजदूर से रिश्वत मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना में मकान निर्माण के लिए मजदूर से रिश्वत मांगी
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास योजना में मकान निर्माण को मजदूर से मांगी रिश्वत
- पीड़ित ने ईओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। पीएम आवास योजना के तहत मजदूर के मकान का निर्माण कराने के लिए पालिका कर्मचारी अवैध पैसे मांग रहे हैं। पीड़ित ने ईओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गढ़ नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी अतर सिंह ने शुक्रवार को पालिका ईओ को एक पत्र भेजा है। उसका कहना है कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने 14 दिसंबर 2016 को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना मकान बनवाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि पालिका के कुछ कर्मचारी मकान बनवाने के लिए उससे पांच हजार रुपये की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन पारिवारिक हालत ठीक नहीं होने के चलते वह रुपयों का इंतजाम नहीं कर पाया। इस कारण कर्मचारियों ने उसे योजना का लाभ लेने से वंचित कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी वार्षिक आय 48 हजार रुपये है और वह लंबे समय से किराए के मकान में रहकर गुजर बसर कर रहा है। उसने कई बार मकान बनवाने के लिए आवेदन किए, लेकिन अवैध धन न दे पाने के कारण हर बार उसे लाभ से वंचित कर दिया जाता है। पीड़ित ने ईओ से उसका मकान बनवाने और आरोपी पालिका कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ईओ अमिता वरुण का कहना है कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।