फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ात्रों के मन से परीक्षा का भय दूर करेंगे प्रधानमंत्री

ात्रों के मन से परीक्षा का भय दूर करेंगे प्रधानमंत्री

Tue, 13 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
ात्रों के मन से परीक्षा का भय दूर करेंगे प्रधानमंत्री
छात्रों के मन से परीक्षा का भय दूर करेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन


हापुड़। छात्रों में परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को छात्रों के साथ टीवी, रेडियो पर अपराह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक रूबरू होने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम सभी स्कूलों में छात्रों को दिखाया जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को पत्र भेजा है।
बोर्ड परीक्षाओं समेत अनेक प्रतिस्पर्धा वाली परीक्षाओं को लेकर कई बार छात्र तनाव में आ जाते हैं। इस तनाव के चलते वह गलत कदम उठा लेते हैं। इस समस्या से छात्रों को निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से रूबरू होकर उन्हें इस तनाव से बचाने का निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा द्वारा डीआईओएस को भेजे पत्र में कहा गया है कि 16 फरवरी को प्रधानमंत्री अपराह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इसका जीवंत प्रसारण दूरदर्शन के डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया चैनलों तथा आकाशवाणी के आल इंडिया रेडियो, एफएम के माध्यम से होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सभी स्कूलों में चलाया जाना अनिवार्य है। जिन स्कूलों में टीवी की व्यवस्था नहीं हैं, वहां के प्रधानाध्यापक किराए पर टीवी की व्यवस्था कर लें। जिन विद्यालयों में इंटरनेट की समुचित व्यवस्था है, वहां इंटरनेट के माध्यम से प्रसारण दिखाया जाए। यह कार्यक्रम कक्षा 6, 7, 8, 9, 11 के छात्रों को स्कूल में ही दिखाया जाएगा। वहीं बोर्ड परीक्षा में जुटे छात्र घर पर प्रसारण को अवश्य देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह का कहना है कि शिक्षा निदेशक की ओर से पत्र मिला है। 16 फरवरी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी जल्द पूरी की जाएंगी। छात्रों को स्कूलों में प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed