{"_id":"5a7363a04f1c1b88268b7ed2","slug":"151517511584-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों पर छात्रों से शुल्क वसूला तो नपेंगे प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों पर छात्रों से शुल्क वसूला तो नपेंगे प्रधानाचार्य
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों पर छात्रों से शुल्क लेने पर नपेंगे प्रधानाचार्य
हापुड़। यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के मद्देनजर स्कूलों को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। यदि किसी भी कालेज में छात्रों से प्रवेश पत्र का शुल्क मांगा गया तो संबंधित प्रधानाचार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डीआईओएस ने इस संबंध में निर्देशित कर दिया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होनी है। विद्यालयों में प्रवेश पत्र भी उपलब्ध हो चुके हैं, लेकिन कई बार छात्रों को प्रवेश पत्र सुविधा शुल्क लेकर देने के आरोप लगते हैं।
इस समस्या से निजात पाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर किसी भी विद्यालय में प्रवेश पत्र के नाम पर सुविधा शुल्क लिए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाना है।