फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने लोगों से लिया फीड बैक

स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने लोगों से लिया फीड बैक

Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने लोगों से लिया फीड बैक
स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने लोगों से लिया फीडबैक
विज्ञापन

- केंद्रीय टीम ने स्कूलों, मोहल्लों और बाजारों में घूम घूमकर लोगों से की पूछताछ, रात को भी हुआ सर्वे
- टीम ने लोगों के फीडबैक का हाथो हाथ ऑन लाइन किया अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। केंद्र सरकार की दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को शहर में जगह-जगह घूमकर लोगों से साफ-सफाई के संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान कुछ लोग टीम को खोजते हुए पहुंचे और अपने यहां गंदगी की शिकायत की। कुल मिलाकर लोगों में साफ-सफाई को लेकर मिलाजुला असर दिखाई दिया। टीम लोगों द्वारा मिले फीडबैक को साथ के साथ ऑनलाइन अपडेट करती रही।

स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे-2018 को लेकर मंगलवार से केंद्र सरकार की दो सदस्यीय टीम, जिसमें वरिष्ठ पर्यवेक्षक कैलाश प्रसाद बघेल और कनिष्ठ पर्यवेक्षक अनुज कुमार शामिल हैं, हापुड़ में डेरा डाले हैं। मंगलवार को टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच की गई। बुधवार सुबह टीम को सर्वे करना था। इसी दौरान जानकारी पर नगर पालिका पहुंचे कुछ लोगों ने गंदगी की शिकायत शुरू कर दी। मेरठ रोड पंचशील कालोनी निवासी गौरव शर्मा ने अपने यहां जलभराव की शिकायत की। इसके बाद टीम स्वर्ग आश्रम रोड पर पहुंची, यहां लोगों ने गंदगी और जलभराव की शिकायत की। टीम ने अतरपुरा चौपला व गोल मार्केट में भी दुकानदारों से सफाई का हाल जाना। बाद में टीम दीवान इंटर कालेज, एसएसवी इंटर कालेज व अन्य स्कूलों में पहुंची। यहां स्वच्छ भारत मिशन के बारे में छात्रों से जानकारी की। पूरे दिन टीम ने शहर में जगह-जगह स्वच्छता अभियान की जानकारी की और सवालों के जवाब पूछे। लोगों द्वारा दिए गए सवालों के जवाब अधिकारी ऑनलाइन अपडेट करते रहे। इस दौरान नगर पालिका की टीम भी मौजूद रही। टीम का सर्वे रात तक जारी रहा। इस दौरान लोगों द्वारा मिलाजुला फीड बैक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed