फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   150 operations in a month, 80 patients waiting

मोतियाबिंद :एक महीने में 150 ऑपरेशन, 80 मरीज इंतजार में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
150 operations in a month, 80 patients waiting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़।
मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए सरकारी अस्पतालों में वेटिंग चल रही है। हर सप्ताह 32 से 40 मरीजों के ऑपरेशन हो रहे हैं, एक महीने में 150 ऑपरेशन किए जा चुके हैं। जिला अस्पताल में निशुल्क सुविधा है, जबकि प्राइवेट में 12 से 20 रुपये तक खर्च आ रहा है। इसके अलावा आंखों में एलर्जी और संक्रमण के मरीज भी बढ़ गए हैं।
आंखों के ऑपरेशन के लिए मरीज फरवरी या मार्च का मौसम चुनते हैं। क्योंकि इन महीनों में गर्मी अधिक नहीं होती। आंखों पर पसीना नहीं आने के कारण आसानी से जख्म भर जाता है। यही कारण है कि फरवरी से अब तक सरकारी अस्पतालों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए मरीज लाइन लगाकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सर्जरी के लिए दो नेत्र सर्जर नियुक्त हैं, जो सप्ताह में मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ऑपरेशन कर रहे हैं। एक दिन में आठ से दस ऑपरेशन किए जा रहे हैं। लैंस की गुणवत्ता को चिकित्सक अच्छी बता रहे हैं, हालांकि इससे कहीं अधिक ऑपरेशन प्राइवेट अस्पतालों में हो रहे हैं जहां एक लैंस की कीमत 12 हजार रुपये से शुरू होकर काफी ऊंचे दामों तक हैं। बहरहाल, सरकारी अस्पतालों में मिल रही सुविधा का गरीब मरीजों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-आंखों में इस तरह के रोग कर रहे परेशान- *आंखों में लाली आने से खुजली। *एलर्जी के कारण सूज रही हैं आंखें। *आंखों से लगातार पानी जाने की शिकायत। *आंखों में सूखापन और खुजली।

---
-मोतियाबिंद के ऑपरेशन वाले मरीज बढ़े-
जिले में मोतियाबिंद के ऑपरेशन वाले मरीजों की संख्या फरवरी और मार्च महीने में बढ़ी है। रोजाना आठ से दस मरीजों की सर्जरी की जा रही है। इसके अलावा सामान्य ओपीडी में भी नेत्र रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है।--डॉ.अतुल आनंद, नेत्र रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed