{"_id":"5c758c99bdec227378303b97","slug":"141551207577-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद को मुहं तोड़ जवाब देने से युवाओं में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद को मुहं तोड़ जवाब देने से युवाओं में जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद को मुहंतोड़ जवाब देने से युवाओं में जश्न
हापुड़। भारतीय वायुसेना की ओर से पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह करने की साहसपूर्ण कार्रवाई का युवा जश्न मना रहे हैं। युवाओं का कहना है कि भारतीय सेना ने यह कार्रवाई कर पुलवामा के अमर शहीदों की शहादत का बदला लिया है, जो हमारे लिए गर्व का विषय है।
युवा मोहित पाल का कहना है कि हमारे जवानों ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है। यदि पाकिस्तान ने आतंकियों को शरण देना बंद नहीं किया तो उसका भी यही हाल होगा। हमारे देश की ओर गंदी नजर से देखने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
पुनीत अग्रवाल का कहना है कि पुलवामा में शहीद जवानों को वायु सेना के जवानों ने सच्ची श्रद्धांजलि दी है। भारतीय सेना को अभी यह अभियान जारी रखकर अन्य आतंकी ठिकानों को भी तहस नहस करना होगा। हमें अपने देश की सेना पर नाज है।
विज्ञापन
हर्षदीप त्यागी का कहना है कि वायु सेना ने पीओके में घुसकर पाकिस्तान के संरक्षण में पनप रहे आतंकवाद को तबाह कर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
राहुल जयंत का कहना है कि पुलवामा जैसा कांड कराने वाले पाकिस्तान को वायु सेना ने उसकी औकात दिखा दी है। यह कार्रवाई पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला है।