फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ढोलपुर के लालपत्थर से बनेगा गढ़ दिल्ली रोड डिवाइडर

ढोलपुर के लालपत्थर से बनेगा गढ़ दिल्ली रोड डिवाइडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
ढोलपुर के लालपत्थर से बनेगा  गढ़ दिल्ली रोड डिवाइडर
ढोलपुर के लालपत्थर से बनेगा गढ़-दिल्ली रोड डिवाइडर
विज्ञापन


हापुड़। आने वाले दिनों में हापुड़ शहर के डिवाइडर ढोल पुर के लाल पत्थरों के साथ रंग बिरंगी फैंसी लाइटों से जगमगाते दिखेंगे। गढ़-दिल्ली रोड पर डिवाइडर के सुंदरीकरण का कार्य रविवार से शुरू हो गया। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से इस डिवाइडर का दो चरणों में निर्माण होगा।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हापुड़ की सबसे मुख्य सड़क मानी जाने वाली गढ़-दिल्ली रोड के डिवाइडर के सुंदरीकरण किया जाना प्रस्तावित हुआ था। इसमें सबसे खास बात है कि इस डिवाइडर का सुंदरीकरण राजस्थान के मशहूर ढोलपुर के लाल पत्थरों से किया जाएगा। इसका कार्य रविवार से शुरू हो गया। फिलहाल पुराने डिवाइडर को तोड़ा जा रहा है। दो करोड़ रुपये लागत से डिवाइडर को दो चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में गढ़ रोड फ्लाई ओवर से मेरठ तिराहे तक कार्य पूरा किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में मेरठ तिराहे से सबली कट तक कार्य होगा।
विज्ञापन


डिवाइडर पर लगेंगे गमले और फैंसी लाइट -
डिवाइडर पर लाल पत्थरों के लगने के साथ-साथ गमले भी लगाए जायेंगे, जिनमें फूल दूसरे पौधे लगेंगे। इसके अलावा डिवाइडर में जगह जगह फैंसी लाइटें भी लगायी जाएंगी। रात के समय इन लाइटों के जलने के बाद शहर का नजारा बेहतरीन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि शहर में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। डिवाइडर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। फिलहाल इसे पूरा करने के लिए कोई समय सीमा नहीं है। लेकिन इसे जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed