{"_id":"5c5dd08dbdec226bbc656ac9","slug":"141549652109-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की पंचायत में गूंजा गन्ना भुगतान का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की पंचायत में गूंजा गन्ना भुगतान का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू की पंचायत में गूंजा गन्ना भुगतान का मुद्दा
हापुड़। भाकियू कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत में सोमवार को गन्ना भुगतान, बिजली निगम के शोषण का मुद्दा गरमाया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पंचायत के बाद डीएम को सौंपे ज्ञापन में मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि सिंभावली शुगर मिल पर बीते दिनों भुगतान को लेकर धरना दिया गया था, तब प्रशासन के कहने पर धरना स्थगित कर दिया था। लेकिन अभी तक भी पूरा भुगतान नहीं मिल सका है, जल्द राहत नहीं मिली तो पुन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
देहात अंचल में आवारा पशुओं के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसान क्रेडिट कार्ड व सरकारी ऋण वसूली में सरकारी विभाग व बैंकों द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग द्वारा किसानों के बकाया बिल पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जबकि किसानों का गन्ना भुगतान करोड़ों रुपये में मिलों पर अटका हुआ है। गांवों में जर्जर विद्युत लाइनों को बदला नहीं जा रहा है। इसके अलावा गांव भटैल में चकबंदी को लेकर चल रहे विवाद का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया।
इस मौके पर सुरेंद्र सिरोही, अमानत अली, बबली सिंह, दिनेश त्यागी, मोनू भटैल, चौधरी संदीप, अय्यूब अली, ब्रजपाल सिंह, शाकिर अली, फूल सिंह, कमल सिंह, भवेंद्र सिंह, श्याम सुंदर त्यागी, राजेश शर्मा, बिल्लू त्यागी, सचिन त्यागी, मोहित आदि मौजूद रहे।